शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले बड़ौदी में बीती रात लगभग 12:30 बजे ट्रक व ट्रेक्सी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौैत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात बलेहरा से अपनी भांजी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर खच्चूराम पुत्र चिमनलाल शिवहरे एवं रवि शिवहरे टेक्सी से घर वापस जा रहे थे तभी सामने से आने वाले ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे खच्चूराम शिवहरे व रवि शिवहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान खच्चूराम ने दम तोड़ दिया। वहीं रवि शिवहरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।