कांग्रेस के पोलिंग ऐजेंट को मिली जमानत, बताया भाजपा का षडयंत्र

shailendra gupta
0
करैरा। मतदान के दिन पुलिस द्वारा एक पुराने मामले मे गिरफ्तार युवा काग्रेस नेता पुरूषोत्तम रावत को आज जमानत पर रिहा कर दिया गया। जमानत पर रिहा हुए पुरूषोत्तम का कहना है कि यह सब एक षडयंत्र के तहत किया गया ताकि मतदान के दौरान सत्तादल को लाभ पहुचाया जा सके।

विधायक शकुन्तला खटीक ने भी इस मामले की निन्दा की है और इसे पुलिस की तानाशाही बताया। बताते चले कि युवा काग्रेस नेता पुरूषोत्तम रावत को पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगने के मामले मे कल उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह एक पोलिंग पर काग्रेस के ऐजेन्ट बतोर काम कर रहे थे।

इनकी गिरफ्तारी की खबर लगते की विधायक शकुन्तला खटीक थाने पहुची और मामले को गलत बताते हुए इसका विरोध किया था परंतु पुलिस ने पुरूषोत्तम की जमानत न होने पर उसे जेल भेज दिया था। शकुन्तला खटीेक का कहना है कि पुलिस सत्ताधारी दल के नेताओ के इशारे पर यहा काम कर रही है और काग्रेसियो पर झुठे मामले दर्ज कर रही है । पुलिस के इस कृत्य की विधायक शुन्तला खटीेक ब्लाक अध्यक्ष रवि गोयल, सगीर अहमद,अश्वनी शर्मा लल्ला रावत राकेश रावत ने निन्दा की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!