शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेंत्र के फोरलेन तिराहे पर ग्राम झूजाई से एक बाइक पर सवार होकर मजदूरी के लिए करैरा आ रहे पिता व उसके दो पुत्रों में एक इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में युवक के दो पुत्रों में से एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी इनोवा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम झूजाई में रहने वाला मनीराम जाटव अपने दो पुत्रों नीरज व प्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की सुबह मजदूरी करने के लिए गांव से करैरा आ रहा था। इसी दौरान तीनों करैरा में आने ही वाले थे कि फोरलेन तिराहे पर सामने से आ रही एक इनोवा कार ने तीनो में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में जहां नीरज की मौके पर मौत हो गई वहीं पिता मनीराम व प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।