वोटिंग के दिन गांव में घूमता मिला जिलाबदर बदमाश

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना पुलिस ने बीते रोज मतदान वाले दिन एक जिलाबदर आरोपी को ग्राम धूंआ से दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम धूंआ में रहने वाले प्रकाश यादव को बीते दिनो कलेक्टर ने एसपी की अनुशंसा पर जिलाबदर किया था। प्रकाश इसके बाद भी मतदान वाले दिन गांव में किसी बारदात को करने की नीयत से घूम रहा था। सूचना पर बदरवास पुलिस ने उक्त आरोपी को पकडऩे की कार्रवाई की है। बताया जाता हैकि इस आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस पहले से भी प्रयासरत थी लेकिन यह आरोपी गत दिवस पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!