शिवपुरी। जिले के करैरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के लोगो पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी के कुछ दिनो बाद से आरोपीगण उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और जब मांग पूरी नहीं हुई तो वे आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे।
जानकारी के अनुसार झांसी के रक्सा में रहने वाली महिला पुष्पा लोधी की शादी 5 वर्ष पूर्व करैरा के ग्राम हाथरस में रहने वाले केहर सिंह लोधी के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन फिर पुष्पा का पति केहर, सास गीता, ससुर संतोष, देवर रवि व चचिया ससुर बब्लू लोधी उससे दहेज की मांग करने लगे और इसी मांग के चलते उसे आए दिन परेशान करने लगे। पुलिस ने इस मामले में उक्त सभी लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।