बलात्कार पीड़िता के परिजनों से त्रस्त आरोपी का भाई फांसी पर झूला

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सामान्यत: बलात्कार पीड़िता सहित उसके पूरे परिवार को ही पीड़ित माना जाता है, लेकिन कुछ लोग समाज की इस संवेदनशीलता का किस तरह से फायदा उठाते हैं, यह कहानी इसी दिशा में फोकस करती है। युवक दीवान कुशवाह इसलिए फांसी पर झूल गया क्योंकि जिस लड़की ने उसके छोटे भाई पर बलात्कार का आरोप लगाया था, उसी के परिवार वाले उसे तंग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार दीवान पुत्र रामलाल कुशवाह निवासी करौंदी कॉलोनी का छोटा भाई बृजेश कुशवाह का किसी लड़की के साथ इश्क-मोहब्बत के संबंध थे। ऐसे में इन संबंधों ने जब प्रांगढ़ता पकड़ी तो पूरे मोहल्ले में हो-होल्ला हो गया और लड़की के परिजनों के हौंसले और बुलंद हो गए जिसके कई बार लड़की के परिजनों ने बृजेश व उसके बड़े भाई दीवान से ना केवल मारपीट की बल्कि धारा 195 और धारा 376 के तहत मामला भी दर्ज करा दिया गया।

इसके बाद भी लड़की के परिजनों की धौंस धपट का सिलसिला खत्म नहीं हुआ और वह आए दिन बृजेश व दीवान पर अनावश्यक दबाब बनाकर हर्जाने के लिए राशि मांगते अन्यथा लड़की की शादी के लिए दबाब डालते, लेकिन जब यह दोनों तैयार नहीं हुए तो बृजेश और दीवान को मानसिक प्रताडऩा हुई।

जिसके चलते बड़े भाई ने दुनियादारी की उलजलुल बातों से क्षुब्ध होकर गत दिवस फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से बृजेश का पूरा परिवार सदमे में है कि ऐसी शर्म जिसे वह सहन नहीं कर सका और आत्महत्या कर इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है देखना होगा कि इस मामले में पुलिस आगे क्या कार्यवाही करती है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!