पवैया के लिए जमीन आसमान एक कर रहे हैं सिंधिया समर्थक

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कहने की जरूरत नहीं कि गुना लोकसभा में चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि सिंधिया समर्थक और सिंधिया विरोधियों के बीच है, लेकिन इस बार सिंधिया की कृपा से राजनीति के मुकाम तक पहुंचे कई चैहरे पवैया के लिए दिनरात एक कर रहे हैं।

यह तो बताने की जरूरत ही नहीं कि कांग्रेस में मौजूद सिंधिया विरोधी, व्यक्तिगत स्तर पर लगातार पवैया को मदद पहुंचा रहे हैं, परंतु उल्लेखनीय तो यह है कि भाजपा में मौजूद कई नेता जो यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थक कहे जाते हैं, इन दिनों पवैया के लिए पूरी निष्ठाओं के साथ काम कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ, परंतु इस बार हालात बदले बदले नजर आ रहे हैं। जहां भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता जो ना सिंधिया समर्थक है और ना ही सिंधिया विरोधी, वो पवैया की उम्मीदवारी से नाराज है, वहीं सिंधिया गुट के भाजपाई पवैया के लिए तन मन धन सब अर्पित कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार इतिहास बदल जाएगा और शिवपुरी को आजादी मिलकर रहेगी।

कुल मिलाकर गुना लोकसभा पर लड़ाई बहुत रोचक हो गई है। निश्चित रूप से परिणाम भी रोमांचकारी होंगे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!