शिवपुरी। भाजपा की ओर से स्टार प्रचार शिवराज सिंह चौहान और नरेन्द्र मोदी जैसे दिग्गजों के मुकाबले सिंधिया के समर्थन में सलमान खुर्शीद और सत्यव्रत चतुर्वेदी आ रहे हैं। माना जा रहा था कि सिंधिया निश्चित रूप से राहुल गांधी को बुलवाएंगे लेकिन लगता है दोनों की दोस्ती बस किस्से कहानियों तक ही सीमित है।
मध्यप्रदेश में मिशन 29 पूरा करने के लिए भाजपा पूरा दमखम लगाए हुए है। हालात यह हैं कि दशकों बाद छिंदवाड़ा और गुना जैसी लोकसभाओं पर जबर्दस्त हमले किए गए। भाजपा की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी तक की सभा हो चुकी है जबकि शिवराज सिंह चौहान तो कोई दर्जन भर सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
चुनावों के दौरान जनसमर्थन हासिल करने के लिए शक्तिप्रदर्शन आवश्यक होता है और इसके लिए स्टार प्रचारकों की जरूरत होती है। मोदी के बाद माना जा रहा था कि सिंधिया के समर्थन में राहुल गांधी आएंगे, लेकिन आज जब सिंधिया की सबसे बड़ी सभा की सूचना आई तो पता चला कि 15 अप्रैल को होने वाली सभा को सलमान खुर्शीद और सत्यव्रत चतुर्वेदी संबोधित करने वाले हैं।
सिंधिया समर्थक कांग्रेसियों का दावा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी सभा होगी। चलो देखते हैं क्या इस सभा में मोदी की सभा के बराबर भीड़ दिखाई देगी। सवाल यह भी है कि सलमान खुर्शीद शिवपुरी की जनता को आकर क्या समझाएंगे और किस हैसियत से समझाएंगे। क्या उनका रत्तीभर प्रभाव भी जनता पर पड़ेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।