यातायात पुलिस चालान के नाम पर कर रही है वसूली

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बीमार मरीज को लेकर बाईक पर बैठे तीन युवकों को यातायात पुलिस ने चैकिंग करते वक्त उस समय पकड़ लिया जब यह तीनों ग्राम डबिया से निकलकर शिवपुरी जिला चिकित्सालय जा रहे थे कि तभी करबला रोड़ पर पुलिस चैकिंग में इनके वाहनो की जांच कीऔर तीन सवारी होने पर चालानी कार्यवाही की।

जिस पर बाईक चालक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उससे 300 रूपये लिए लेकिन चालान महज 100 रूपये का बनाया जबकि उसकी बाईक पर सवार तीसरा युवक बीमार था जिस एक व्यक्ति पकड़कर और एक बाईक चलाकर अस्पताल ले जा रहे थे। युवक ने यातायात पुलिस की इस तरह की चालानात्मक कार्यवाही पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

ग्राम डबिया निवासी सतीश मिश्रा पुत्र वासुदेव प्रसाद मिश्रा ने पुलिस पर चालानी कार्यवाही का विरोध करते हुए उस पर अवैध वसूली के आरोप लगाया। सतीश ने बताया कि वह सोमवार को अपनी बाईक एमपी 33 एमडी 2189 पर अपने एक मित्र व एक मरीज को लेकर ग्राम डबिया से जिला अस्पताल की ओर जा रहा था कि तभी करबला रोड़ पर यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया जिसमें पुलिसकर्मी बीडी मिश्रा व अन्य पांच पुलिसकर्मी साथ में थे जिन्होंने रोका और जबरन पांच सौ रूपये की मांग की जिस पर सतीश के पास 300 रूपये थे इस पर पुलिस ने उससे 300 रूपये लिए और चालानी कार्यवाही की लेकिन चालानी रसीद 100 रूपये की काटी पर जिस पर उसका विवाद भी हुआ लेकिन पुलिसकर्मियों ने कई प्रकार से धमकियां दी तो वह डर गया और मौके से निकल आया। इस तरह पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप सतीश मिश्रा ने लगाया जिस पर शीघ्र पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!