ब्राह्मण समाज की बैठक में लिया निर्णय, 2 मई को मनेगी परशुराम जयंती

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अक्षय तृतीय के दिन भगवान श्री परशुराम जी की जयंती को मनाने के लिये सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर फिजीकल रोड पर विगत रोज संपन्न हुई। बैठक में सर्व स मति से निर्णय लिया कि आगामी 2 मई शुक्रवार के दिन सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी धूमधाम से भगवान श्री परशुराम जी की जयंती मनायेगा।
कार्यक्रम के मुताबिक प्रात: 8 बजे फिजीकल रोड परशुराम मंदिर पर पूजन कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न होगा और उसके बाद भगवान की महाआरती की जायेगी। पधारे हुय विप्र बंधुओं के साथ सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श का कार्यक्रम भी आरती के बाद होगा। अंत में प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जायेगा। चल समारोह को लेकर निर्णय परशुराम जयंती के दिन उपस्थित जन समुदाय के बीच लिया जायेगा। सर्व स मति के अनुसार ही चल समारोह को निकाले जाने पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास ने की। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिरथरे, विवाह समारोह समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, सनाढ्य समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी, विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश दुबे, रामनिवास शर्मा एवं भार्गव ब्राह्मण समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!