शिवपुरी। जिले में नोहरीकलां एवं सतनवाड़ा के 33के.व्ही. फीडरों से जुड़े उपकेन्द्रों पर 29 अप्रैल 2014 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
उपमहाप्रबंधक म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. शिवपुरी ने बताया कि उच्च निर्माण संभाग ग्वालियर द्वारा वेलेन्स अर्थ वायरिंग संबंधी काम किया जाना है यह कार्य 28 अप्रैल से चालू होकर दूसरे दिन 29 अप्रैल को भी जारी रहेगा। काम के दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपकेन्द्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी और इस दौरान उपभोक्ताओं को होने वाले असुविधा के लिए विद्युत कंपनी ने खेद भी जताया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।