स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए ऑन लाइन प्रवेश की समय-सारिणी घोषित

shailendra gupta
0
शिवपुरी-उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में सत्र 2014-15 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम-सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश के लिए समय-सारिणी घोषित कर दी गयी है। स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीयन 21 मई से 20 जून और स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए 25 मई से 23 जून तक होगा।

स्नातक प्रथम सेमेस्टर- ऑनलाइन पंजीयन 21 मई से 20 जून 2014 तक होगा। दस्तावेजों का सत्यापन 21 मई से 23 जून तक होगा। प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 28 जून को होने के बाद 3 जुलाई तक संबंधित महाविद्यालय में फीस जमा की जा सकेगी। प्रथम चरण में रिक्त रहने वाली सीटों के लिए 5 से 8 जुलाई तक  पुनरू विकल्प दिया जा सकेगा। द्वितीय चरण का सीट आवंटन पत्र 10 जुलाई को जारी होगा। इसके बाद 15 जुलाई तक आवंटित महाविद्यालय में फीस जमा की जा सकेगी। द्वितीय चरण के बाद रिक्त रहने वाली सीटों की जानकारी 16 जुलाई को पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इन सीटों के लिए कॉलेज लेवल पर काउंसलिंग की जायेगी। इसके लिए आवेदकों को 17 एवं 18 जुलाई को संबंधित महाविद्यालय में संपूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर पाठ्यक्रम/ विषय समूह का विकल्प देना होगा। प्रवेश सूची 19 जुलाई को जारी होगी। आवेदक 24 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे।

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर

ऑनलाइन पंजीयन 25 मई से 23 जून 2014 तक होगा। दस्तावेज का सत्यापन 25 जून तक होगा। प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 30 जून को होने के बाद 4 जुलाई तक संबंधित महाविद्यालय में फीस जमा की जा सकेगी। प्रथम चरण में रिक्त रहने वाली सीटों के लिए 7 से 9 जुलाई तक  पुनरू विकल्प दिया जा सकेगा। द्वितीय चरण का सीट आवंटन पत्र 12 जुलाई को जारी होगा। इसके बाद 16 जुलाई तक आवंटित महाविद्यालय में फीस जमा की जा सकेगी। द्वितीय चरण के बाद रिक्त रहने वाली सीटों की जानकारी 18 जुलाई को पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इन सीटों के लिए कॉलेज लेवल पर काउंसलिंग की जायेगी। इसके लिए आवेदकों को 19 एवं 21 जुलाई को संबंधित महाविद्यालय में संपूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर पाठ्यक्रम/ विषय समूह का विकल्प देना होगा। प्रवेश सूची 22 जुलाई को जारी होगी। आवेदक 25 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!