शिवपुरी। शिवपुरी गुना लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के समर्थन में कल 15 अप्रैल को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज एक आमसभा को संबोधित करेंगी।
भाजपा से जारी अधिकृत सूचना के अनुसार सुषमा स्वराज सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से शिवपुरी पहुंचेंगी। इसके बाद कार से भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचकर महिला मोर्चा की बैठक लेंगी। बाद में रैली में शामिल होकर सभास्थल प्राइवेट बस स्टेण्ड पहुंचकर जयभान सिंह पवैया के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।