शिवपुरी। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत के लिए कांग्रेसियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
लायंस क्लब इंदौर व जैन श्वेताम्बर सोशल फेडरेशन ग्रुप के रीजन चेयन पर्सन डॉ. अनूप संघवी कल शिवपुरी पहुंचे और उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं में जनसंपर्क कर सिंधिया को विजयी बनाने की अपील की।
रतलाम से पधारे डॉ. सिंघवी ने शिवपुरी में रोटरी क्लब, लायंस क्लब साउथ, लायंस क्लब सेंट्रल, महावीर इंटरनेशन फाण्डेशन सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों और पदाधिकारियों से संपर्क कर सिंधिया को जिताने की अपील की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।