शिवपुरी में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज परंपरागत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से भगवान महावीर की शोभायात्रा निकली और छत्री जैन मंदिर पर धर्मसभा का आयोजन हुआ।
जिसमें वक्ताओं ने भगवान महावीर के व्यक्तित्व और सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सिद्धांत आज भी प्रासांगिक हैं। विश्व की समस्याओं का हल भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा, अपरिगृह और जीयो और जीने दो की भावना में निहित है। इससे पूर्व भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसमें बड़ी सं या में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर भगवान की शोभायात्रा चंदा प्रभु जिनालय से प्रारंभ हुई। इस शोभा यात्रा में दिग बर और श्वेता बर जैन समाज के लोगों ने बड़ी सं या में भाग लिया। शोभायात्रा का स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया तथा शोभायात्रा में जोरशोर से भगवान महावीर की जय हो, जीयो और जीने दो के नारे लगाए जा रहे थे। शोभायात्रा सदर बाजार, माधव चौक, गांधी चौक, कोर्ट रोड होते हुए चंद्रप्रभु जिनालय पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ।

 शोभायात्रा में माधवचौक पर संत महामंत्र सागरजी ने उपस्थित होकर उसकी गरिमा बढ़ाई। कल और परसों महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया था। इसके बाद दोपहर 3 बजे छत्री जैन मंदिर प्रांगण में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने भगवान महावीर के सिद्धांतों की विस्तार से व्या या की। इस अवसर पर भगवान महावीर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष रामदयाल जैन, तेजमल सांखला, संजीव बांझल, राजेश कोचेटा, हर्ष कोचेटा, राजकुमार जैन, जिनेन्द्र जैन सहित बड़ी सं या में जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!