कैलाश के बाद प्रभात झा ने सिंधिया को भूमाफिया बताया

shailendra gupta
0
भोपाल। शिवराज सरकार के मंत्री कैलाश विजयर्गीय के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को भूमाफिया करार दिया है। इतना ही नहीं झा ने सिंधिया को चुनौती दी है कि हिम्मत हो तो इस बार अपनी सीट बचाकर दिखाएं।

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद प्रभात झा ने एक बार फिर शिवपुरी -गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने सिंधिया को न केवल भू-माफिया कहा। बल्कि लोकसभा सांसद बनने के पीछे संपत्ति बचाने का गंभीर आरोप भी लगा डाला। झा का आरोप है कि सिंधिया ने शिवपुरी में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है और इस लहर में यह सिंधियाई गढ़ ढह जाएगा।

सनद रहे कि दो रोज पहले ही केबीनेट मंत्री कैलाश विजयर्गीय ने भी सिंधिया मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा भूमाफिया करार दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि अभी कई राज खुलने बाकी हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!