कम्प्रेशर फटने से एक की मौत एक घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पुलिस कोतवाली थानांतर्गत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र में एक साईकिल की पंंक्चर जोडऩे वाली दुकान का क प्रेशर फटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कम्प्रेशर के फटने से आसपास के लोग भौंचक्के रह गए और घटना के बाद वहां भीड़ जुट गई। घटना के संदर्भ में तुरंत पुलिस व ए बूलेंस को सूचित किया गया जिस पर मृतक व घायल को अस्पताल ले जाया गया।
जहां मृतक की मौत के बाद उसे पीएम हाउस में भेजा तो वहीं घायल युवक का पैर काटकर उसे उपचार दिया गया। यहां बताना होगा कि इससे पूर्व भी शहर के कष्टगम गेट क्षेत्र में इसी प्रकार के क प्रेशर फटने की घटना घटित हुई थी।

जानकारी के अनुसार शहर के कोतवाली थानांतर्गत आने वाली कोठी नं.28 के समीप साईकिल की पंक्चर जोडऩे वाले दुकान संचालक मुकेश ओझा का हवा भरने वाला क प्रेशर खराब हो गया था। जिस पर उसने फिजीकल निवासी अपने साले संजय पुत्र धनीराम ओझा को बुलाया और संजय के साथ उसका मित्र जगदीश धाकड़ पुत्र सरवन धाकड़ भी मुकेश ओझा की दुकान पर आ गया। जिस पर दोनों जब क प्रेशर को सुधारने का प्रयास कर रहे थे कि तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और उस धमाके से जहां क प्रेशर के चिथड़े उड़ गए तो वहीं उसे सुधारने वाले जगदीश धाकड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दुकान संचालक मुकेश का साला संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस बल व अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में भर्ती संजय का पैर काट दिया और उसे उपचार प्रदान किया। इस घटना से पूरे फतेहपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। चूंकि यह क्षेत्र आवाजाही के लिए प्रमुख मार्ग हॅै इसलिए यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया बाबजूद इसके एक युवक की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!