रेलवे स्टेशन से पकड़े गए युवती को अपहरण कर ले जा रहे बदमाश

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनर में बीते 21 अप्रैल को एक युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिर तार कर उनके खिलाफ धारा 363, 366 का मामला पंजीबद्ध कर लिया है और युवती के बयान भी दर्ज किए हैं।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 376 की धारा का भी इजाफा किया जाएगा। लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस धारा का इजाफा नहीं किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र पुत्र करण सिंह राजावत निवासी सोनर की पुत्री का आरोपी संजू जैन ने 21 अप्रैल को अपने मित्र विक्की जैन की सहायता से अपहरण कर लिया था और दोनों आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर झांसी ले गए और झांसी से डबरा ले जाकर आरोपी विक्की ने अपनी मोटरसाइकिल मामा के घर रख दी। बाद में दोनों आरोपी युवती को लेकर ग्वालियर पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन पर कल पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और युवति को बरामद कर थाने ले आई। जहां पुलिस ने युवति के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें उसने स्वीकार किया है कि आरोपी संजू जैन ने उसके साथ बलात्कार किया है जबकि आरोपी विक्की जैन ने उसके अपहरण में संजू की सहायता की है। पुलिस युवती के बयानों के आधार पर संजू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने की बात कह रही है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!