शिवपुरी। राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधीनस्थ सभी शासकीय शिक्षण संस्थाओं/विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिये अवकाश घोषित किये हैं। विद्यार्थियों के लिये 16 अप्रैल से 15 जून 2014 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
शिक्षकों के लिये एक मई से 14 जून 2014 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। कक्षा दसवीं और बारहवीं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों के लिये यह अवकाश मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के पश्चात लागू होगा।
इसके अलावा 23 सित बर 2014 को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या को अवकाश रहेगा। दशहरा अवकाश 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2014 तक तथा दीपावली अवकाश 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2014 तक होगा। शीतकालीन अवकाश 24 दिस बर से 27 दिस बर 2014 तक रहेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।