श्रीपाश्र्व जैन पाठशाला की प्याऊ का भव्य शुभारंभ

shailendra gupta
0
शिवपुरी। गर्मी के मौसम में शहर के मु य बाजार में राहगीरों की पेयजल समस्याओं का समाधान करते हुए समाजसेवी संस्था श्री पाश्र्व जैन पाठशाला समिति के द्वारा टेकरी के मु य मार्ग पर प्याऊ का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस शुभारंभ समारोह में श्री जैन श्वेता बर मूर्तिपूजक संघ के सचिव तेजमल सांखला व स्थानकवासी श्रीसंघ अध्यक्ष राजेश कोचेटा ने संयुक्त रूप से प्याऊ का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रीपाश्र्व जैन पाठशाला समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव अभय कोचेटा, कोषाध्यक्ष राजेश भाण्डावत, संयोजक लाभचंद जैन, विजय पारख, पंकज जैन, राजेश गूगलिया, रीतेश जैन रोमी, राजीव जैन व नरेन्द्र कोचेटा आदि भी मौजूद रहे। 

जिन्होंने मिलकर इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को पेयजल का महत्व बताया। समिति के सचिव अभय कोचेटा ने कहा कि शिवपुरी में गर्मी के मौसम में भीषण पानी का संकट आ खड़ा होता है ऐसे में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों को शहर के बीच बाजार में पानी के लिए इधर-उधर ना भटकना पड़े इसलिए यह प्याऊ श्री पाश्र्व जैन पाठशाला द्वारा लगाई गई। अब यहां प्रतिदिन हजारों की सं या में  पानी की पर्याप्त व्यवस्था आमजन को उपलब्ध रहेगी।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!