भक्ति के भाव को प्रदर्शित किया प्रहलाद ने : आचार्य गिरीश जी महाराज

shailendra gupta
0
शिवपुरी-इस संसार में ईश्वर की भक्ति करने वालों को मोक्ष मिलता है श्रीमद् भागवत कथा में जिस प्रकार से भक्त की भक्ति के भाव को प्रहलाद ने प्रदर्शित किया है उससे हमें भक्ति की सीख मिलती है कि हम ऐसी भक्ति करें कि ईश्वर के अधीन हो जाए, इसलिए सदैव भक्ति करने के लिए सबकुछ छोड़कर बस भक्ति भाव में जुट जाए तो यह जीवन सफल हो जाएगा।
भक्ति के इस भाव को बता रहे थे प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ आचार्य डॉ.गिरीश जी महाराज जो स्थानीय श्रीराम-जानकी मंदिर पर आयाोजित कथा में भक्त प्रहलाद चरित्र पर प्रकाश डाल रहे थे। कथा में आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्स बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कथा से पूर्व श्री बांकड़े हनुमान मंदिर के महंत गिरिराज जी महाराज ने विधि-विधान से भगवान की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जिसमें आयोजक गणेशराम राठौर, श्रीमती सरोज-चंपालाल राठौर,श्रीमती हेमलता-नंदकिशोर राठौर सहित अन्य समाज बन्ध्ुाओं ने इस आयोजन में भाग लिया और पूजा-अर्चन कर पुण्य लिया। कथा में आज आचार्य श्री गिरीश जी महाराज ने धन,वैभव पर भी प्रकाश डाला और इस संसार  में माया की महत्ता पर प्रकाश डाला। कथा में सैकड़ों की सं या में धर्मप्रेमीजन कथा स्थल पर पहुंच रहे है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!