शिवपुरी। जिले के बदरवास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अटरूनी गत दिवस एक विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।
महिला द्वारा संबंधित थाने में फरियाद दर्ज कराने पहुंची लेकिन वहां से पुलिस कर्मियों ने विधवा की महिला की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। जिस पर पीडि़त महिला ने आज पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार को आवेदन पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार गत दिवस रामवती वेवा स्व. वद्री सैन निवासी अटरूनी थाना बदरवास ने पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन पत्र में बताया है कि उसने बैंक से 15 हजार रूपया लॉन लिया था। रात के लगभग 9 बजे गांव के ही रंधीर सिंह व उसका पुत्र शिवराज सिंह और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि हमसे बगैर पूछे तू ने लोन क्यों निकलवाया। शिवराज के साथ भाई रामवीर, हरेन्द्र तथा राजू आये और जबर्दस्ती करने लगे जिस पर महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे विचलित मेरी लड़की व रिश्तेदार राजकुमार को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। तत्पश्चात उक्त लोगों द्वारा जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कृत्य की घटना को अंजाम दे डाला। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा बदरवास थाने में की लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।