महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

0
कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र में किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस में भर्ती है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र के तेंदुआ थानांतर्गत पाना बाई पत्नि गोपाल आदिवासी उम्र 22 वर्ष निवासी बूढ़ी राई ने शुक्रवार की दोपहर किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और परिजनों द्वारा तुरंत 108 ए बूलेंस के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उसका उपचार जारी है। महिला ने यह घातक क्यों उठाया इस मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।


Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!