शिवपुरी। अमोला थानांतर्गत ग्राम सोनर से दो युवकों ने एक नाबालिग का बहला फुसलाकर अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप को मामला प्रकाश में आया है। पुलिस में मामला कायम कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सोनर निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी गांव से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश प्रांरभ की तो जानकारी मिली कि उसे नरवर निवासी संजू जैन व विक्की जैन बहला फुसला कर अपहरण कर ले गए है। परिजनो ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने विवेचना शुरू की गई तो नाबालिग को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस को पीडिता नेे बताया कि उसके साथ दोनो आरोपियो ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ अपहरण सहित गैंगरेप का मुकदता दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।