शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के जगतपुर में स्थित इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली एक 15 वर्षीय बालिका के गायब हो जाने के मामले में परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने एक संदेही पर भादवि की धारा 363 का मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मार्च को दोपहर 2:30 बजे नक्टू पुत्र पन्ना आदिवासी की 15 वर्षीय नाबालिग बालिका घर से बगैर बताए कहीं चली गई। इसके बाद लगातार उसके परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। तभी उन्हें पिछोर के काली पहाड़ी में रहने वाले गुलशन पुत्र चंदन आदिवासी नामक युवक पर बालिका का अपहरण करने का संदेह हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।