सरेराह लूट: 3 बाईकसवार बदमाशों ने लहराए हथियार, लूटा और चले गए

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र में अमरसिंह के ढावे के पास कल दोपहर तीन अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक चालक की दिन-दहाड़े मारपीट की और बंदूक का डर दिखाकर उससे दो हजार रूपये लूटकर ले गए। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भादवि की धारा 394 सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर राजकुमार पुत्र पहलवान यादव अपने छोटे भाई की पत्नि राजेशबाई को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने गांव आमखेड़ा से बदरवास लेकर आ रहा था और दोपहर करीब तीन बजे अमर सिंह के ढावे के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रही एक डिस्कवर बाईक पर बैठे तीन अज्ञात युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर गाड़ी आगे लगा दी और एक युवक ने गाड़ी से उतरकर राजकुमार में थप्पड़ जड़ दिए और यह कहते हुए उसे फटकारना शुरू कर दिया कि ठीक तरीके से गाड़ी नहीं चला रहा है।

बाद में दूसरे युवक ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और उसकी जेब की तलाशी लेनी शुरू कर दी। जिसका राजकुमार ने विरोध किया तो जिस बदमाश ने उसके हाथ पकड़े थे। उसने अपने मित्र भरत नामक युवक को बुलाया और उससे कहा कि इसको  बंदूक से उड़ा दो। जिसके बाद फरियादी और उसकी बहू राजेशबाई सहम गई और बदमाशों ने उसकी जेब से दो हजार रूपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। लुटे-पिटे राजकुमार ने तुरंत यह सूचना परिवारजनों को दी और बाद में पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!