शिवपुरी। खनियांधाना थानांतर्गत ग्राम रेड्डी के पास नदी किनारे एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी मिली। मृतक की हत्या किसी धारधर हथियार से काट कर की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रेड्डी के पास नहर किनारे कुछ ग्रामीणो ने एक अज्ञात युवक की खून से सनी हुई देखी, जिसकी जानकारी गांव के चौकादार ने खनियांधाना पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने जब लाश बरामद कर ग्रामीणो से उसकी शिना त करवाई तो मृतक की पहचान दयाराम केवट पूत्र हल्लू केवट उम्र 25 वर्ष निवासी चमरौआ के रूप में की गई।
मृतक के सिर व गर्दन पर धारधार हथियारों से प्रहार किया गया था, और उसके गुप्तागं को भी काटने का प्रयास भी प्रयास किया गया था। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मान कर चल रही है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या अवैध संबंधो के चलते की है।
पुलिस ने शब को पीएम कराने भेज दिया है। मृतक के परिजनो का कहना है कि वह रात में खाना खाकर 8 बजे घर से घूमने की कहकर निकल गया था। और फिर नही लौटा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।