सिंधिया की जीत सुनिश्चित, फिक्स था लोकसभा चुनाव

shailendra gupta
0
भोपाल। भले ही भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया आजादी की कहानियां सुनाते रहे हों परंतु असलियत यह है कि गुना लोकसभा सीट पर इस बार भी चुनाव फिक्स ही था। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केबीनेट मंत्री बाबूलाल गौर ने किया है।

श्री गौर ने राजधानी से प्रकाशित सांध्य अखबार प्रदेश टुडे से बातचीत के दौरान खुलासा किया है कि गुना में सिंधिया और छिंदवाड़ा में कमलनाथ के साथ फिक्सिंग हो गई थी और इसी के चलते वहां उतनी ताकत नहीं लगाई गई कि चुनाव जीता जा सके।

इसके अलावा गौर ने यह भी बताया कि ग्वालियर में नरेन्द्र तोमर की जीत भी सुनिश्चित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने मध्यप्रदेश की करीब आधा दर्जन सीटों पर भाजपा को संकट में बताया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!