शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम बसाहट में बीते 13 मार्च को राजेन्द्र पुत्र घनश्याम द्वारा फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद गांव के ही एक युवक के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक आरोपी रामसिंह की पत्नी के साथ घटना वाले दिन घर में था। जिसे आरोपी ने देख लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। जिससे तंग आकर उसने रात्रि में ही फांसी लगा ली थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है।
घटनाक्रम के संबंध में एएसआई श्री भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को रात के समय मृतक राजेन्द्र आरोपी रामसिंह के घर उसकी पत्नी से मिलने गया था। जिसे आरोपी ने देख लिया। उसके बाद दोनों का विवाद हुआ और आरोपी ने मृतक राजेन्द्र को जान से मारने की धमकी दी और उसे तरह-तरह से प्रताडि़त किया। जिससे वह टूट गया और उसने रात में ही घर जाकर फांसी लगा ली। उसकी लाश घर में लटकी हुई मिली। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और जांच के बाद घटना का खुलासा होने पर कल मामला दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।