अपहृता का अपहरण कर रचाई शादी, आरोपी गिरफ्तार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। नाबालिग बच्चों की नासमझी का लाभ कुछ अज्ञात असामाजिक तत्व उठा लेते है और वह अपनी कामवासना के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। एक ऐसा ही मामला जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक युवक ने ग्राम की नाबालिग बालिका को अपने झांसे में लिया और बहला फुसलाकर उसे भगा ले गया।
जहां जबरन उसकी उम्र बालिग बताकर एक वकील के माध्यम से शादी कर ली इसके बाद आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। इस घटना की सूचना पर जब पुलिस मामले की जांच कर रही थी तो आरोपी राजस्थान स पकड़ा गया।

घटनाक्रम के अनुसार तेंदुआ थाना पुलिस ने कोटा से उस आरोपी को युवती सहित गिर तार कर लिया जिसने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ शादी रचाई थी। पुलिस ने मेडीकल के पश्चात आरोपी हरभजन मेहता पुत्र मांगीलाल मेहता निवासी खण्डोखड़ा तहसील शाहबाद राजस्थान को गिर तार कर लिया है। अपहृता के नाबालिग होने की पुष्टि उसकी मिडिल की मार्कशीट से हुई। आरोपी हरभजन की गिर तारी तेंदुआ थाना पुलिस ने भादवि की धारा 363, 366 और 376 के तहत की। आरोपी को गिर तार कर जेल भेज दिया गया है।

वकील से बनवाया फर्जी शादी प्रमाण पत्र

आरोपी हरभजन मेहता पास के गांव अंगोड़ा की एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद उसने किसी वकील से फर्जी शादी का प्रमाण पत्र बनवा लिया। जिसमें युवती की उम्र 19 वर्ष बताई गई। युवती के पिता रामसिंह ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट तेंदुआ थाने में की। इस पर तेंदुआ पुलिस ने अपहरण का मामला कायम कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरभजन मेहता को कोटा से गिर तार कर लिया और युवती को बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मेडीकल रिपोर्ट में पुष्टि के बाद आरोपी के विरूद्ध बलात्कार का मामला भी कायम कर लिया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!