शिवपुरी। क्या आप जानते हैं जयभान सिंह पवैया की लकी ड्रेस क्या है। जी हां, केसरिया कुर्ता और सफेद जैकेट। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में देखिए पवैया आपको इसी एक जोड़ी कपड़ों में दिखाई देंगे। आज भी वो अपनी लकी ड्रेस पहनकर निकले।
गुना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। वह फिजीकल, कमलागंज आदि क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर घूमे और भाजपा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। श्री पवैया ने अपनी जीत का विश्वास भी व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र की जनता सामंतवाद से मुक्ति के लिए आतुर है तथा मोदी फेक्टर का पूरे संसदीय क्षेत्र में जबर्दस्त प्रभाव है। भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया बीती शाम से भाजपा नेता राजेन्द्र गोयल की साइंस कॉलेज के पास स्थित कोठी पर थे और वहीं उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
सुबह से ही वह विभिन्न मतदान केन्द्रों के भ्रमण पर निकल गए। उन्होंने मतदाताओं के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की तथा मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद वह शहर से रवाना हो गए और कई मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने कहा कि जनता में परिवर्तन की लहर है और निश्चित रूप स मतदान करने वाले मतदाताओं का आर्शीवाद हमें अवश्य प्राप्त होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।