सरेराह सुअरों का हमला, युवती घायल, अस्पताल में भर्ती

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर में सूअरों के कारण हो रही घटनाओं में कमी नहीं आ रही है और सूअर शहर के लिए सबसे बड़ी समस्या बनकर चुनौती बने हुए हैं। आज सुबह नवग्रह मंदिर के सामने एबी रोड पर एक सूअर ने हीरोपुक से जा रही एक युवती को गिराकर घायल कर दिया।

जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आईं और उसका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में युवती के परिजनों को घायल होने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल पर दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे एक युवती चंदा निवासी वन विहार कॉलोनी अपनी हीरोपुक से नवग्रह मंदिर से पास से होती हुई गांधी कॉलोनी की ओर जा रही थी। तभी एक सूअर दौड़ता हुआ उसकी हीरोपुक से टकरा गया और युवती घिरकर चोटिल हो गई। इसके बाद सूअर उठकर वहां से भाग गया। बाद में आसपास के लोगों ने युवती को बैठाकर उसकी मरहम-पट्टी की और परिजनों  को सूचित किया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं और प्रदेश की मंत्री व स्थानीय विधायक यशोधरा राजे भी सूअरों को शहर से बाहर करने के लिए प्रयासरत् थीं। लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों की हीलाहवाली और नपा के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ने उनकी मंशा पूर्ण होने दी और दो दिन पहले माननीय हाईकोर्ट के सूअरों को शहर से बाहर करने के आदेश के बाद शहरवासियों को राहत महसूस हुई है, लेकिन अब देखना यह है कि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन अधिकारीगण करते हैं या नहीं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!