सिंधिया ने शहर में घूमकर मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। गुना लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मतदान के दौरान शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदानकर्मियों से मतदान केन्द्र के भीतर मतदान प्रतिशत की जानकारी ली।

वहीं उनका विभिन्न मतदान केन्द्रों पर भावुक अंदाज भी नजर आया। वृद्ध स्त्री और पुरूषों तथा मतदान के लिए पहुंच रहे विकलांगों को उन्होंने गले लगाया, उनके हाल-चाल पूंछे। श्री सिंधिया शहर में घूमते हुए काफी उत्साह और ऊर्जा से भरपूर भी नजर आए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जानकारी ली और पूछा कि क्या सब कुछ ठीक चल रहा रहा है। शहर में मतदान की गति से भी वह संतुष्ट दिखे। पहले दो घंटे शहर में गुजारने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस, लुकवासा, बदरवास और गुना की ओर रवाना हो गए।

कहीं नहीं दिख रही मोदी लहर: श्री सिंधिया

बॉम्बे कोठी पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी। यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल में बहुत अच्छा काम किया और पिछले पांच साल में उन्होंने संसदीय क्षेत्र में 9000 करोड़ के विकास कार्य संपादित कराए हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षण संस्था आदि के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता मतदान करेगी। एक सवाल के जवाब में श्री सिंधिया ने पत्रकारों से ही सवाल किया कि आप ही बताएं यहां मोदी लहर कहां दिख रही है?

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!