शिवपुरी। नेत्र रोग से पीडि़त मरीजो की सेवा के लिए समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल के तत्वाधान में एक दिवसीय नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में आयोजित किया गया।
शिविर में पंजीयन किए गए मरीजों का पूर्व में परीक्षण किया गया तत्पश्चात इस शिविर में 26 नेत्र रोगियों को लैंस प्रत्यारोपित किए गए। शिविर का शुभारंभ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एच.पी.जैन के मु य आतिथ्य में हुआ जहां मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस शिविर में डॉ एचपी जैन व डॉ एसके पुराणिक ने रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनके ऑपरेशन किए। बाद में लायंस क्लब सेन्ट्रल की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाईयां व चश्में वितरित किए गए। इस मौके पर लायन्स क्लब सेन्ट्रल अध्यक्ष श्रीमति शशि अग्रवाल, सचिव एन.एन.उपाध्याय, घनश्याम सर्राफ, संजय गौतम, किरण गुप्ता, रामशरण अग्रवाल, राजीव भाटिया आदि सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ व नेत्र रोग से ग्रसित मरीज मौजूद थे। शिविर का लाभ लेने वाले सभी मरीजों ने इस आयोजन की सराहना की और नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का लाभ लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।