शिवपुरी। शिवपुरी के चर्चित पत्रकार संजय बेचैन का मर्डर प्लान कर लिया गया है। झांसी के शूटर को इसकी सुपारी दी गई है। इस काम के लिए 4 लाख रुपए एडवांस भी डिलेवर कर दिया गया है।
यह जानकारी पत्रकार संजय बेचैन ने अपनी एफबी वॉल पर अपडेट की है। उन्होंने लिखा है कि ' अभी अभी 1 शुभ चिंतक का फोन आया वह बड़ा घबराया हुआ था . उसका कहना था कि भाई साहब आपकी हत्या की सुपारी झांसी के एक नामी गिरामी बदमाश को दी गई है और 4 लाख रुपये का वयाना भी दे दिया गया है'
अभी तक इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई शुरू नहीं हुई है, सूचना सही है या अफवाह, यह भी पता नहीं चल पाया है, परंतु यह खबर फिलहाल शिवपुरी में चर्चा का प्रमुख केन्द्र बन गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।