शिवपुरी। शिवपुरी में वीर सावरकर पार्क एवं ग्वालियर चंबल संभाग रोलर स्केटिंग ऐसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन रोलर प्रशिक्षण का आयोजन 1 मई से प्रारंभ किया जा रहा है।
उक्त आशाय की जानकारी क्षेत्रपाल सिंह गुर्जर ने देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर में मु य प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ऐरो बिक इण्डिया फिट के फाईनालिस्ट दीपक जायसवाल है जो विगत दो वर्षों से यहां प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनके द्वारा प्रशिक्षित प्रतिभागी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय एवं राज्य स्तर पर गोल्ड एवं सिल्वर पदक जीत चुके हैं। श्री गुर्जर ने एक मई से शुरू होने वाले रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण में अधिक से अधिक प्रतिभागियों से भाग लेने की अपील की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।