बैराढ़। इंदौर शहर में हुए पत्रकारों पर लाठीचार्ज और मारपीट को लेकर आज बैराड पत्रकारों ने कडी आलोचना की। पत्रकारों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि यह चौथे स्तंभ कमजोर करने और पत्रकारों की आवाज दबाने की असफ ल कोशिश है।
कुछ दिन पूर्व उत्सव हत्या काण्ड को लेकर पुलिस द्वारा पांच निर्दोष पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर अपनी आपसी दुश्मनी निकालने की कोशिश की जो निंदनीय है। जो रोष व्यक्त करने वालों में पत्रकार माखन सिंह धाकड, सतेन्द्र उपाध्याय, भगवती सिंघल, नासिर खांन, राकेश गोयल, बल्लू तोमर, विजय मित्तल, ललित मुदगल, सुनील शर्मा, आशीष शर्मा, के पी रावत आदि लोगों ने इंदौर की घटना की निंदा की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।