15 अप्रैल की शाम 6 बजे से बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें

shailendra gupta
0
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2014 के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले की सभी प्रकार की मदिरा दुकाने मतदान से 48 घण्टे पूर्व से बंद कर दी जावेगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आर.के.जैन द्वारा 15 अप्रैल 2014 सांयकाल 6 बजे से 17 अप्रैल 2014 को मतदान समाप्ति तक सभी प्रकार की मदिरा दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गये है।
सहायक आयुक्त आबकारी शैलेस सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में लोकसभा निर्वाचन हेतु 17 अप्रैल 2014 को मतदान को दृष्टिगत रखते हुए लोकसभा निर्वाचन हेतु 15 अप्रैल 2014 की सायं 6 बजे और 17 अप्रैल 2014 को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना 16 मई 2014 को मतगणना समाप्ति तक मतदान क्षेत्र के भीतर आने वाली शिवपुरी जिले की समस्त देशी और विदेशी मदिरा दुकानें एफएल-3 एफएल-6 एफएल-7 देशी मदिरा बांटलिंग यूनिट सीएस-1(बी) व भण्डागार तथा विदेशी मदिरा भण्डागार को पूर्णत: बंद रखा जाकर मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपरोक्त आदेश का कठोरता से पालन कराएंगे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!