गांव में 11 और शहर में रात 10 बजे तक होगा लाउड स्पीकर से चुनाव प्रचार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राजनैतिक दल, उम्मीदवार और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा लाउड स्पीकर के उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश दिये हैं। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन करवाने को कहा है।

निर्देशों में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के लिये किसी निर्धारित स्थान या वाहनों पर लगे लाउड स्पीकरों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में प्रात: 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक तथा अन्य क्षेत्रों, नगर निगम, नगर पालिका की सीमा में प्रात: 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। आयोग ने कहा है कि निर्धारित समय से अधिक उपयोग होने पर लाउड स्पीकर व उससे जुड़ी मशीनों को जब्त किया जाये। राजनैतिक दलों या उ मीदवारों द्वारा अन्य किसी व्यक्ति के वाहन पर लाउड स्पीकर लगाया जाता है तो उन वाहनों के रजिस्ट्रेशन न बर देकर अनुमति लेनी होगी और अनुमति-पत्र में उस न बर को लिखना होगा।

यदि कोई वाहन बगैर अनुमति-पत्र के लाउड स्पीकर का प्रयोग करते हैं तो उस वाहन को लाउड स्पीकर सहित जब्त करने की कार्रवाई की जाये। आयोग ने यह भी कहा है कि लाउड स्पीकर के उपयोग की अनुमति स्थानीय प्रशासन द्वारा दी जायेगी। जबकि स्थानीय पुलिस को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्देशों के पालन के बिना लाउड स्पीकर वाहन का उपयोग न हो। आयोग ने राजनैतिक दलों और उ मीदवारों से अपील की है कि वे लाउड स्पीकर का उपयोग इस तरह से करें जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान न आए। आयोग ने लाउड स्पीकर का उपयोग करते समय अस्पताल परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का भी विशेष ध्यान रखने के लिये कहा है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!