शिवपुरी। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महिलाओं का सम्मेलन रविवार की दोपहर 2 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया महिलाओं से संवाद करेंगी। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी मीरा शर्मा ग्वालियर ने दी। उक्त कार्यक्रम में पोलिंग बूथ पर सक्रिय भागीदारी करने वाली सक्रिय महिला पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम की संयोजक महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ को बनाया गया है। इधर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलू शुक्ला ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ गई है और यही कारण है कि उन्हें अपनी भूमिका तय करनी होगी। संयोजक पूनम ने कहा कि महिलाओं की ाूमिका समाज में दिन व दिन महत्वपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं से बड़ी सं या में उपस्थित होने की अपील की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।