माफिया का गेंहू पकड़वाने वाले मुखबिर पर हमला

shailendra gupta
0
नरवर। गरीबों के गेंहू की कालाबाजारी और अनाज माफिया के हौंसले कितने बुलंद व नेटवर्क कितना मजबूर है इसकी बानगी आज उस समय देखने को मिली जब तहसीलदार नरवर के आदेश पर एक ट्रेक्टर पकड़ा गया।

ट्रेक्टर में अवैध गेंहू भरा हुआ था। गेंहू के पकड़े जाते ही करैरा के खाद्य अधिकारी इस मामले को रफादफा कराने के प्रयास में जुट गए जबकि पॉलिटिकल प्रेशर भी बनाया गया ताकि मामला रफादफा हो जाए। इतना ही नहीं इस अवैध परिवहन की सूचना देने वाले रमेश सिंह सोलंकी पर भी सैल्समैन देवेन्द्रसिंह एवं उसके साथीगण जसवंतसिंह, ज्ञानसिंह, एवं गोलू ठाकुर ने हमला बोल दिया।

करैरा सहित शिवपुरी के कुछ अधिकारी और नेता इस मामले को दबाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, समाचार लिखे जाने तक तहसीलदार नरवर ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी परंतु इलाके में इसका जबर्दस्त विरोध हो रहा है एवं मामला मीडिया की सुर्खियां भी बन गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!