शिवपुरी। जिले के खनियाधाना पुलिस ने जैराघाटी से चार बदमाशों को गुरूवार-शुक्रवार की दर यानी रात डकैती की साजिश रचते हुए गिरफ्तार किया है।
जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस की मानें तो बदमाश ग्राम देव खो में एक अमीर परिवार के घर में डकैती डालने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 3 अदिया व कारतूस सहित अन्य लोहे के हथियार बरामद किए है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
टीआई खनियाधाना योगेन्द्र सिंह जादौन को सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक गंभीर वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी श्री जादौन पुलिस बल के साथ जैराघाटी पहुंचे जहां उन्होने चार बदमाशों बलराम पुत्र राधाराम लोधी निवासी खुरई पिछोर, मासूम पुत्र यूसुफ मुसलमान, फारूख पुत्र बाबू मुसलमान तथा बहादुर पुत्र ताज खान को दबोच लिया। इसके अलावा मौके से तीन बदमाश फरार हो गए।
पुलिस ने इनके कब्जे से 3 अदिया 315 बोर की, 4 कारतूस तथा सोने के सरिए बरामद किए है। उक्त सभी बदमाश ग्राम देव खो में रजऊ राजा के घर में डकैती डालने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विभिनन धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।