शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। आज नईदिल्ली में जारी हुई कांग्रेस की पहली सूची में ही उनका नाम प्रकाशित किया गया।
सनद रहे कि सिंधिया इस सीट से ही चुनाव लड़ेंगे यह तो पूर्व में ही सुनिश्चित हो गया था परंतु फिर भी उनके ग्वालियर जाने के कयास लगाए जा रहे थे जिन्हे आज विराम मिल गया और अब गुना शिवपुरी लोकसभा से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया घोषित कर दिए गए।





प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।