आवारा कुत्ते से टकराई मोटरसाइकल, पितापुत्र की मौत

shailendra gupta
0
खनियांधाना। खनियांधाना से 8 किमी दूर ग्राम चिरौना के पास बीती शाम एक दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पिता-पुत्र एक समारोह में शामिल होने के लिए खनियांधाना से दतिया मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी एक कुत्ते के सामने आ जाने से यह घटना घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र चिप्पू सैन उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 खनियांधाना अपने पिता चिप्पू पुत्र कालूराम सैन उम्र 55 वर्ष कल शाम मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33, 9312 पर सवार होकर दतिया की ओर जा रहे थे। मोटरसाइकिल सुनील चला रहा था।

तभी अचानक एक कुत्ता उनकी गाड़ी के सामने से गुजर गया और सुनील ने अपना संतुलन खो दिया जिससे मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों पिता-पुत्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब यह जानकारी उनके परिजनों को लगी तो वह पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और आनन-फानन में शिवपुरी अस्पताल इलाज के लिए ले आए।


Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!