दो घंटे तक मौत बनकर सड़को पर दौडती रही इंडि़का

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कल दोपहर से शाम चार बजे तक शहर की सड़को पर मौत बनकर दौड़ती रही एक ईडि़का कार आखिरकार छत्री रोड़ पर एक सब्जी वाले के ठैले का उड़़ाते हुए एक पेड़ में जा घुसी जिससे कार का आगे का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। नाबालिग कार चालक सहित एक और युवक एंव सब्जी वाला सभी सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार शहर की शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा रहने वाले हिमांशु शर्मा पुत्र सविता शर्मा उम्र 16 वर्ष अपने दोस्त जयभान सिंह गुर्जर के साथ घर पर खड़ी इंडि़का कार क्रमांक एमपी 33 सी 2508 को घर पर बिना बताये शनिवार को दोपहर शहर घूमने निकल गये। और पूरे शहर में इस कार को मौत बनाकर दौड़ाते रहे।

जानकारी के अनुसार ये नाबालिग गाड़ी नही चलाना जनता है। ये नाबालिग इस कार से पूरे शहर मेें तेजगाति से चलता हुआ घूम रहा था। और यातायात पुलिस भी शहर में अपने काम चालान काटने मेें पूरी ईमानदारी से जुटी रही। पूरे दो घंटे तक शहर में मौत बनाकर कर दौड़ा रहे ये नाबालिग बच्चो को किसी भी यातायात कर्मी को नही दिखे, और अत: छत्री रोड़ पर एक सब्जी वाले के ठैले को उड़ाते हुए कार में जा घूसे। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!