शिवपुरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कोलारस विधायक रामसिंह यादव ने शिवपुरी में होटल वनस्थली के पास एबी रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
शुभारंभ मौके पर जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लाखों वोटो से जिताना है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओ ने अपनी कमर कस ली है। शुभारंभ मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, भरत रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।