नरेन्द्र तोमर को मोदी की आंधी में जीत का भरोसा

shailendra gupta
0
शिवपुरी/पोहरी। कांग्रेस के केन्द्रीय मंत्री तक इस बार लोकसभा चुनाव लडऩा नहीं चाहते। उनको इस बार डर है कि कहीं मोदी की लहर में वो भी पराजित नहीं हो जाए। इस समय पूरे देश में मोदी की आंधी है और जो भी सामने आएगा वह तिनके की तरह उड़ जाएगा।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो जीत का संकल्प लिया है उस को वो पूरा करके ही रहेगें। उक्त बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को पोहरी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच को संबोधित करते हुए कहीं।

श्री तोमर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भर में जो कल्याणकारी योजनाए संचालित है उनकी बदौलत प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी। लेकिन केन्द्र में बैठी कांग्रेस की सरकार प्रदेश के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार करती है। वे नहीं चाहते कि प्रदेश मे कोई अच्छे कानून या  योजनाऐं चले जिससे प्रदेश मे शिवराज सिंह की छवी और अच्छी बने। हाल ही में प्रदेश के तेरह हजार ग्रामों में ओलों से किसानों की फसलें चौपट हो गई थी जिनको सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री ने तो दो हजार करोड रूपये देने की घेाषणा तत्काल की थी जो उनके वैंक खातों मे पहुंचने वाली है। लेकिन केन्द्र की सरकार द्वारा जो पॉच हजार करोड रूपये की आर्थिक मांग की थी वो प्रदेश सरकार को आज तक नहीं दी गई। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रिय विधायक प्रहलाद भारती अशोक खण्डेलवाल, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, पूर्व विधायक नरेन्द्र विरथरे, जितेन्द्र जैन जिला पंचायत अध्यक्ष, देवेन्द्र जैन, रणवीर रावत जिला अध्यक्ष भाजपा ,पूर्व विधायक माखनलाल राठोैर, पृथ्वीराज सिंह जादौन, राकेश गोयल, डॉ मोहन उपाध्याय, दिनश सिंघल विनोद जैन, वालिस्टर ंिसह जादौन, डॉ तुलाराम यादव, मुरारीलाल वर्मा, वीएल वाथम, शैलेन्द्र शर्मा, विवेक पालीवाल, प्रतिभा जैन,अरविंद तोमर आदि मौजूद थे।

भाजपा चुनाव कार्यालय का किया स्वागत
सम्मेलन में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यााशी नरेन्द्र सिंह तोमर का पोहरी क्षेत्र मे आगमन पर जगह-जगह ढोल नगाढों के साथ जहां उनका अतिशी स्वागत हुआ। वहीं श्री तोमर ने पोहरी चोराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया।

यह हुए भाजपा में शामिल
जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम भार्गव कांग्रेस से,कमलेष तिवारी बैराड कांग्रेस से भागीरथ कुशवाह, किशोरी कुशवाह वसपा पार्टी को छोड कर नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष भाजपा मे शामिल हुए।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!