शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने तारकेश्वरी कॉलोनी से एक युवक को अवैध रूप से गैस की रिफलिंग करते हुए पकड़ा है। युवक के कब्जे से लगभग 15 घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए है। आरोपी युवक के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी देहात संजीव तिवारी को सूचना मिली थी कि तारकेश्वरी कॉलोनी में एक युवक गैस रिफलिंग का कार्य काफी दिनो से कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज शनिवार की शाम करीब 7 बजे उसे 15 सिलेंडरों के साथ दबोच लिया। फिलहाल आरोपी का नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।