शिवपुरी। जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर नो पार्किग में खडे वाहनों को आज नगर निरीक्षक राजेश सिंह राठौड़ ने पुलिस कर्मचारियों की मदद से कोतवाली ले गये। जहां पर वाहन चालको के चालान काट हजारों रूपयों का जुर्माना बसूल किया है।
यातायात पुलिस तथा नगर पालिका कर्मचारियों को जिला अस्पताल के सामने नो पार्किग में खडे वाहनों चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये निर्देश दियें गये। यातायात पुलिस एवं नगरपालिका के कर्मचारियों के नकारा साबित होने पर आज शुक्रवार को नगर निरीक्षक एस के एस राठौड ने नो पार्किग में खडे वाहनों को तीन पहिया व चार पहिया वाहनों में पुलिस वाहन में भरवाकर कोतवाली ले आए। इसके बाद पुलिस ने सभी वाहन चालको के चालान कर हजारों रूपये जुर्माना के रूप में बसूल किये गये। ऐसी स्थिति में कई वाहन चालक परेशान होते नजर आए। इनमें वो लोग शामिल थे जो कि किसी मरीज को देखने अस्पताल आए थे जिन्होने अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए 500 रूपए चुकाए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।