नरवर। नगर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा मैन बाजार नरवर में एक बैंक कर्मचारी ने महिला सुपरवाइजर के साथ अभ्रदता कर दी। पीडि़ता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर बृजकिशोरी यादव निवासी दतिया की है। सुपरवाइजर महिला कार्यकर्ता के साथ बैंक पहुंची। बैक में जब महिला कार्यकर्ता के पैसे निकलवाने के लिए सुपरवाइजर ने बैक के कर्मचारी से निवेदन किया तो उक्त कर्मचारी ने महिला के साथ अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया। महिला सुपरवाइजर एंव कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक बृजेश पुरोहित से की तो इस बात को सुनकर स्टाफ की बदनामी के डर के कारण उन्होने माफी मंागी लेकिन सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं ने यह बात अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों को इस बात से अवगत कराया तो विभाग द्वारा एक शिकायती आवेदन लिखकर नरवर थाने में दिया गया इस सं बध में जब नगर निरीक्षक से इस सं बध मे बात की गई तो बताया गया कि हमारे पास शिकायत आई है और इस मामले की जांच कर करवाई जा रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।